विधानसभाध्यक्ष मो. सलीम की अध्यक्षता में सपा की बैठक में सदस्यता अभियान पर जोर


बस्ती । समाजवादी पार्टी बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र की बैठक विधानसभाध्यक्ष मो. सलीम की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती, सदस्यता अभियान चलाने, आवाहन पत्रक को घर-घर पहुंचाने आदि मुद्दों पर विचार किया गया।


बैठक को सम्बोधित करते हुये सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं की ताकत से ही पार्टी 2022 के चुनाव में लक्ष्य हासिल कर सकेगी। कहा कि विधानसभाध्यक्ष बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुट जाय और जनहित के सवालों को लेकर संघर्ष तेज करें। 


डा. हरिओम श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं की शक्ति पर विस्तार से चर्चा करते हुये कहा कि बिना कार्यकर्ता के कोई लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता। कार्यकर्ता बनना सबसे कठिन है।


बैठक में सिद्धेश सिन्हा, ज्ञानचन्द चौधरी, डा. फूलदेव यादव, राम प्रकाश चौधरी, अरविन्द सोनकर, प्रशान्त यादव, रियाज अहमद, महेश तिवारी, पवन यादव, मोईन अहमद, मो. जावेद, सुरेन्द्र यादव, मो. हुसेन, आर.डी. निषाद, मो. शाहिर, पिन्टू शुक्ल, दीपक प्रजापति, अरशद खान, बंटी मिश्रा बब्बू, आमिश खान, बन्टी प्रजापति आदि शामिल रहे।


Popular posts
बस्ती की नई डीएम प्रियंका निरंजन,2013 बैच की आईएएस अफसर है प्रियंका निरंजन।
Image
श्री रामधारी सिंह दिनकर सम्मान से अलंकृत हुए – शिक्षक कवि तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु *****************
Image
परशुरामाचार्य पीठाधीश्वर स्वामी श्री सुदर्शन महाराज द्वारा सम्मानित हुए —कवि डॉ० तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image
विद्या वाचस्पति मानद उपाधि से विभूषित हुए—कवि तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image
पर्यावरण जागरूकता स्मृति सम्मान से सम्मानित हुए– कवि व मंच संचालक डॉ० तारकेश्वर मिश्र
Image