बस्ती:कोरोना पॉजिटिव 20 वर्षीय गर्भवती महिला का आपरेशन से प्रसव,उसका पति भी कोरोना पॉजिटिव


बस्ती । महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज के ओपेक चिकित्सालय कैली में भर्ती कोरोना पॉजिटिव 20 वर्षीय गर्भवती महिला का आपरेशन से प्रसव कराया गया। उसे 27 जून को एल-2 हास्पिटल कैली में भर्ती कराया गया था। महिला अपने पति के साथ दिल्ली से आई है। उसका पति भी कोरोना पॉजिटिव है, जो एल-1 हास्पिटल रुधौली में भर्ती है।


छावनी क्षेत्र के केशवपुर निवासी एक दंपति कोरोना पॉजिटिव पाया गया। यह दंपति दिल्ली से लौटा था। 27 जून को गर्भवती महिला को मेडिकल कॉलेज के ओपेक चिकित्सालय कैली में भर्ती कराया गया। उसके पति को एल-1 हास्पिटल रुधौली भेजा गया। महिला के प्रसव का समय काफी करीब था। इसके चलते मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने डॉक्टरों की टीम का गठन किया। बुधवार को प्रसव होने पर सुबह से ही महिला की मॉनिटरिंग शुरू हो गई। डॉ. अमृता सक्सेना ने बताया कि कल शाम से आशा देवी का पेन हो रहा था। हम लोगों का प्रयास था कि महिला का पहला बच्चा है, इसकी नॉर्मल डिलीवरी कराई जाए। लेकिन महिला की स्थिति थोड़ी बिगड़ रही थी, इसलिए ऑपरेशन करना पड़ा। इस समय जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।


बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पुरुषोत्तम लाल यादव ने बताया की बच्चा स्वस्थ है। अभी बच्चे को 24 घंटे अपनी निगरानी में रखेंगे। प्राचार्य डॉ. नवनीत कुमार ने बताया कि डॉ. अमृता सक्सेना, डॉ. सच्चिदानंद, डॉक्टर अरुणेश कुमार, स्टाफ नर्स सुमन वर्मा की निगरानी में मरीज को रखा गया है। परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। सीएमएस प्रो. जीएम शुक्ला का कहना है महिला अब स्वस्थ है।


Popular posts
बस्ती की नई डीएम प्रियंका निरंजन,2013 बैच की आईएएस अफसर है प्रियंका निरंजन।
Image
श्री रामधारी सिंह दिनकर सम्मान से अलंकृत हुए – शिक्षक कवि तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु *****************
Image
परशुरामाचार्य पीठाधीश्वर स्वामी श्री सुदर्शन महाराज द्वारा सम्मानित हुए —कवि डॉ० तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image
विद्या वाचस्पति मानद उपाधि से विभूषित हुए—कवि तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image
पर्यावरण जागरूकता स्मृति सम्मान से सम्मानित हुए– कवि व मंच संचालक डॉ० तारकेश्वर मिश्र
Image