प्राथमिक विद्यालयों में किचन गार्डन की तैयारी, विद्यालयों को 5000 का मिलेगा अनुदान


बस्ती 13 जून 2020 सू०वि०, मध्यान्ह भोजन योजना के अंतर्गत जिले के प्रत्येक परिषदीय प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में किचन गार्डन विकसित किया जाएगा। उक्त जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने दी है। उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रत्येक विद्यालय को रू०5000 दिए जाएंगे।


         उन्होंने बताया कि किचन गार्डन में मौसमी सब्जियां उगाई जाएंगी, जिससे कि वहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को उनके भोजन में पोषक तत्व की उपलब्धता हो सकेगी, साथ ही उन्हें एक साथ कार्य करने मनोरंजन एवं व्यायाम के साथ-साथ स्वयं उगाए गए पौधों के प्रति जिम्मेदारी का एहसास भी हो सकेगा।


         उन्होंने बताया कि प्रत्येक विद्यालय के लिए प्रधानाध्यापक भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित कराएंगे। शहरी क्षेत्रों में जहां पर भूमि उपलब्ध नहीं होगी, वहां स्कूल के छत पर गमला,मटका, बोरा, जूट के थैलों में किचन गार्डन विकसित किया जाएगा। स्थान विद्यालय का प्रांगण या उसके निकट होना चाहिए।


        उन्होंने बताया कि किचन गार्डन के विकास के लिए अकुशल श्रमिक की व्यवस्था मनरेगा योजना से की जाएगी। किचन गार्डन के लिए जनपद स्तर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा विकासखंड स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी नोडल होंगे। आवश्यकतानुसार इस कार्य में ग्रामीण विकास, पंचायती राज, उद्यान विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग का सहयोग लिया जा सकेगा। पौधों की अतिरिक्त सुरक्षा के लिए फेंसिंग बायो फेंसिंग की व्यवस्था की जाएगी।


Popular posts
बस्ती की नई डीएम प्रियंका निरंजन,2013 बैच की आईएएस अफसर है प्रियंका निरंजन।
Image
श्री रामधारी सिंह दिनकर सम्मान से अलंकृत हुए – शिक्षक कवि तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु *****************
Image
परशुरामाचार्य पीठाधीश्वर स्वामी श्री सुदर्शन महाराज द्वारा सम्मानित हुए —कवि डॉ० तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image
विद्या वाचस्पति मानद उपाधि से विभूषित हुए—कवि तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image
पर्यावरण जागरूकता स्मृति सम्मान से सम्मानित हुए– कवि व मंच संचालक डॉ० तारकेश्वर मिश्र
Image