मजदूर की मौत पर उसके दुःखी परिवार को अखिलेश यादव ने दिया 1 लाख का सहयोग ,दिया आगे भी सहयोग का भरोसा


बस्ती। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बस्ती जनपद के कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के चोरहा निवासी श्रमिक मनोज कुमार गौड़ की पत्नी रन्जू देवी के खाते में एक लाख रूपये भेजकर आर्थिक मदद किया। मनोज कुमार की लॉक डाउन के दौरान घर आते समय जौनपुर में हुई एक दुर्घटना में मौत हो गई थी। बुधवार को समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव एक प्रतिनिधि मण्डल के साथ चोरहा गांव पहुंचे और पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी, रामनाथ प्रजापति के साथ दुःखी परिवार से भेंटकर उन्हें पार्टी की ओर से आर्थिक सहायता दिये जाने की जानकारी देने के साथ ही संवेदना प्रकट किया।


समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि कोरोना संकट काल के दौरान जिस प्रकार से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने दुःखी पीड़ित श्रमिक परिवारों की सहायता किया है और यह सिलसिला जारी है, ऐसा उदाहरण नहीं मिलता। कहा कि श्रमिक के परिवार को हर संभव सहयोग किया जायेगा। पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी, रामनाथ प्रजापति ने कहा कि कोरोना संकट और लॉक डाउन में श्रमिकों को सर्वाधिक विपत्तियों का सामना करना पड़ा है। सपा इस कठिन समय में दुःखी परिवारों के साथ है।


श्रमिक मनोज कुमार गौड़ की पत्नी रन्जू देवी ने बताया कि उसके ऊपर एक बेटी और एक बेटे की पालन पोषण की जिम्मेदारी है। दुःखी श्रमिक परिवार को ढांढस बधाने वालों में मुख्य रूप से सिद्धार्थ सिंह, रन बहादुर यादव, अरविन्द सोनकर, विजयसेन यादव, धर्मराज यादव, हृदयराम यादव, श्याम सुन्दर चौहान, छोटू मिश्रा, लल्लू चौधरी, गोपाल चौधरी आदि शामिल रहे।


Popular posts
बस्ती की नई डीएम प्रियंका निरंजन,2013 बैच की आईएएस अफसर है प्रियंका निरंजन।
Image
श्री रामधारी सिंह दिनकर सम्मान से अलंकृत हुए – शिक्षक कवि तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु *****************
Image
परशुरामाचार्य पीठाधीश्वर स्वामी श्री सुदर्शन महाराज द्वारा सम्मानित हुए —कवि डॉ० तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image
विद्या वाचस्पति मानद उपाधि से विभूषित हुए—कवि तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु
Image
पर्यावरण जागरूकता स्मृति सम्मान से सम्मानित हुए– कवि व मंच संचालक डॉ० तारकेश्वर मिश्र
Image